"YOU"
हंस कर बात करते है जो आज तुमसे, कल ये ही तुम्हारे खिलाफ हो जाएंगे। लटकेगी जब भी तलवार गले में इनके, तो खुद को हटा के आगे तुम्हे कर देंगे।। शुभचिंतक बन के दिखने वाले लोग भी, सामने तुम्हारे बाते तो कुछ और करेंगे। आएगी मुसीबत इन पर जब भी कभी, तो खुद को हटा के आगे तुम्हे कर देंगे।। उठना, गिरना, चलना, पर सम्भल जाना तुम, वक्त पर हालातों को भी पहचान जाना तुम। माना कि आज वक्त भाग जाने का नहीं है, पर जब भी मिले मौका तो निकल जाना तुम।।
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
