महादेव ,लिख दो मोहब्बत......
महादेव, लिख दो उसे मेरे किस्मत में, जिससे करती हूँ मैं बेइंतहा मोहब्बत मैं। ये दिल अब किसी और को चाहता नहीं, उसके सिवा कोई ख्वाब सजाता नहीं। महादेव हर दिन एक लोटा जल लेकर आती हूं, तेरे चौखटे तेरी जटाओं से बहती गंगा मेरी हर सांस में बसता है उसका ही नाम। मेरी हर सुबह उसी के नाम से होती है, हर रात उसकी यादों में ही रहती है। तेरे दर पे आई हूँ हाथ फैलाकर, अपनी किस्मत को तेरे हवाले कर। अगर ये इश्क़ मेरी रूह से जुड़ा है, तो उसे मेरी तकदीर में सदा के लिए जोड़ दे। मेरे हर दर्द की वजह भी वही है, और मेरी हर खुशी की दुआ भी वही है। उसके बिना सब अधूरा सा लगता है, जैसे बिना चाँद के आसमान सूना लगता है। महादेव, अगर इम्तिहान है ये, तो आसान कर दे, मेरे प्यार को उसकी पहचान कर दे। मेरे हिस्से की सारी खुशियाँ उसे दे देना, बस उसका साथ मेरी झोली में भर देना। ना कोई दूरी रहे, ना कोई फासला, बस उसका हाथ हो, और तेरा सहारा। मेरे नाम के साथ उसका नाम जोड़ दे, मेरी जिंदगी का हर रास्ता उससे मोड़ दे। तेरी भक्ति में जो सच्चाई है, उसी में मेरी मोहब्बत की गहराई है। महादेव, तू सब जानता है, सब देखता है, मेरे दिल का हर राज़ पहचानता है। बस एक अरदास है तेरे चरणों में, उसे हमेशा रखना मेरी बाहों में। मेरी किस्मत की हर लकीर में वही हो, मेरे हर जनम का नसीब भी वही हो। महादेव, लिख दो उसे मेरे किस्मत में,जिससे करती हूँ मैं बेइंतहा मोहब्बत मैं… ❤️
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
