"तेरे बिना अधूरी हर सांस"
तेरे बिना ये दिल हर पल रोता रहता है, हर धड़कन में बस तेरा ही नाम होता है। दूरी ने हमसे हमारी हँसी छीन ली, तेरी यादों ने हर खुशी को कहीं दफन सी कर दी। रातों को जागकर बस तुझे ही सोचता हूँ, आँखें बंद करूँ तो तेरा चेहरा खोजता हूँ। ये फासले अब जीने नहीं देते मुझको, हर दिन तेरे बिना तोड़ते हैं मुझको। तेरी आवाज सुनने को तरस जाता हूँ, तेरे बिना हर पल बिखर सा जाता हूँ। कभी तो वो दिन आएगा जब तू पास होगी, मेरी बाहों में सिमटी मेरी हर सांस होगी। तब ये दूरियाँ बस एक कहानी बन जाएंगी, हमारी मोहब्बत दुनिया को रुला जाएंगी। पर आज भी ये दिल बस इतना ही कहता है, तेरे बिना ये अधूरा सा ही रहता है….....
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
