लाइफ
*क्या लिखूँ –* मैं... क्या लिखूँ उस समाज के बारे में, जो किसी की मृत्यु पर शोक जताने के बजाय मृत्युभोज के दिन गिनना शुरू कर देता है। मैं... क्या लिखूँ उस समाज के बारे में, जो लड़की के विवाह के बाद यह पूछने के बजाय कि वह खुश है या नहीं, यह पूछता है कि दहेज में क्या मिला। मैं... क्या लिखूँ उस समाज के बारे में, जो पड़ोस की लड़की अपने प्रेमी के साथ चली जाए तो उसे चरित्रहीन, भागी हुई, और न जाने क्या-क्या कहता है, लेकिन जब बात अपने घर की आती है, तो खुद को नई सोच वाला बताता है। _abhishek_
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
