नोट के लिए शेड बने
नेताओं के घर अगर पड़ने लगेंगे रेड; तो नोट रखने के लिए बनाने पड़ेंगे शेड। शेड को बहुत ही विशाल बनाना होगा; सुरक्षार्थ हज़ारों फ़ोर्स को लगाना होगा। बैंक में भला उतनी जगह अब है कहाँ; जो लूट की नगदी को रखी जायेगी वहाँ। बैंक के पास कहाँ है, उतने खाली लॉकर; जहाँ रखा जा सकेगा,सोना हीरे जब्तकर। शेड में गुफानुमा लॉकर बड़ा बनाने होंगे; वही जब्ती सोने व गहने के ठिकाने होंगे। सोने की चिड़िया बंद है, नेताओं के घर; भूख से मरती रोज देश की जनता इधर। नेताओं के द्वारा देशलूट का चलता खेल; लूट होती रहती है खूब,पर खुफिया फेल। धीरज साहू तो मात्र एक छोटा नमूना है; अन्य बड़े लूटेरे इससे बढ़कर कई गुणा है। नरेंद्र सिंह 13.12.2023
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
