अच्छा लगता है!
नहीं चाहिए मुझे कोई बेहतर ना ही मुझे कोई समझदार चाहिए मुझे उसका पागलपन अच्छा लगता है वो ज़िद करता छोटा बच्चा अच्छा लगता है! नहीं है मुझे कोई भी अब याद ना ही उसके अलावा कुछ याद करना मुझे वो चीज़ें भूलने वाला भुलक्कड़ अच्छा लगता है मुझे वो यादों का कच्चा अच्छा लगता है ! नहीं जानना मुझे सही और ग़लत ना ही इससे मुझे कोई फ़र्क पड़ता है वो दिल से जो भी करता है अच्छा लगता है मुझे वो दिल का सच्चा अच्छा लगता है ! नहीं चाहिए मुझे कोई और रिश्ता ना ही अब कोई रिश्ता बनाना है यूं लड़कर भी लौट आना अच्छा लगता है वो एक रिश्तों का पक्का अच्छा लगता है! नहीं चाहिए मुझे कोई बेहतर ना ही मुझे कोई समझदार चाहिए मुझे उसका पागलपन अच्छा लगता है वो ज़िद करता छोटा बच्चा अच्छा लगता है!
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
