पहलगाम
जमाने की न अब तुम परवाह करो, आतंकवादियों की धरती को तबाह करो। निर्दोष निहत्थों पर गोली चलाने वालों पर, दुनिया में हो असर इतना जोर से वार करो।। हम कब तक सिर्फ पनिशमेंट देते रहेंगे , समय है अब इनका परमानेंट इलाज करो। वक्त आ गया है राफेल, तेजस के उपयोग का, दुनिया में हो असर इतना जोर से वार करो।। भविष्य में आतंकवादी सोच रखने वाले को, एक, दो नहीं, हजार बार सोचने पर मजबूर करो। बहुत कर लिया है सहन अब नहीं सहेगा भारत, दुनिया में हो असर इतना जोर से वार करो।।
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
