करके दिखाना है
मुझे तैर कर सागर के उस पार जाना है ज़िन्दगी में कुछ अलग करके दिखाना है ना अपने ख्वाब तोडूंगा ना अपने रास्ते मोडूंगा आसमां छूने के लिए ज़मीन नहीं छोडूंगा टूट कर भी मुझे हर हाल में चलना है जिन्दगी की हर कठिनाई से लड़ना है पंख भी मेरे होंगे उड़ान भी मेरी होगी दुनिया में जो गूंजे वो ललकार भी मेरी होगी अपने अंदर के डर को जीत के दिखाना है। ज़िन्दगी में कुछ अलग करके दिखाना है
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
