भक्त -प्रभु संवाद
भक्त हे प्रभु आनंददाता आप ज्ञान मुझको दीजिये, शीघ्र सारे ज्ञान को आप, मुझ में भर दीजिए। प्रभु हे भक्त! मेरे पुजारी एक बात मान लीजिये, शीघ्र ही आप व्हाट्सअप जॉइन कर लीजिए। जिसके बल पर किसी से,आप व्यर्थ उलझना , मुंह बन्द सत्य को कर, आप यूँ ही अड़े रहना। कॉपी-पेस्ट कर सदा, लोगों को भेजते रहना, व्हाट्सअप विवि से सीख,विद्वता बढ़ाते रहना। भक्त हे प्रभु आपने,मेरी आंखों पर की पट्टी हटा दी, विद्वान बनने के लिए,आपने गूढ़ बात बता दी। अब मैं कॉपी-पेस्ट कर सदा,ग्रुपों में भेजतें रहेंगे, मैं भी विद्वान बनूँगा, मित्रों को भी बनाते रहेंगे। नरेंद्र सिंह 15.01.2024
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
