दूरी रह गई 🥺🥀
इतने पास आकर भी, हमारे बीच दूरी रह गई, कुछ उसकी , कुछ मेरी मजबूरी रह गई, 10 दिन रहे थे, हम एक साथ, ओ प्यार वाली मुलाकात, अधूरी रह गई, कुछ उसकी, कुछ मेरी मजबूरी रह गई। मिल लेते थे एक दूसरे से, खाना खाते -खाते, हां, बातचीत हो जाती थी हमारी आते -जाते, आंखों ने इज़हार कर दिया, पर मुख से बोलने में देरी रह गई, कुछ उसकी, कुछ मेरी मजबूरी रह गई। ओ प्यार जताने आती रही, अलग -अलग बहाने से, मैं दूर -दूर जाता रहा, डर के इस जमाने से, उन्हीं दिनों एक , हसीन मुलाकात हुई, उसने मुझे छुआ था, पानी के बहाने से, अब समय आया था, बिछड़ जाने का, हमारी मुलाकात फेर, अधूरी रह गई, कुछ उसकी, कुछ मेरी मजबूरी रह गई।। कपिल💫
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
