रोला
शीर्षक:प्रभु करो बेड़ा पार करना बेड़ा पार,मिटे अब दुविधा सारी। दे दो प्रभु आशीष, दूर हो विपदा भारी।। तू है तारणहार, हरो अब संकट सारा। जीवन लगता भार,तुम्हीं हो एक सहारा।। कृपा करो अति शीघ्र,नाथ अब मुझे बचाओ। करना अब मत देर, दौड़ तू अभी लगाओ। फँसा बीच मझधार, कष्ट से जरा उबारो। संकट में है भक्त, उसे तू आकर तारो।। नरेन्द्र कुमार सिंह, गया
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
