सोरठा -- गाओ भारत राग
है यह देश महान, गाओ भारत राग मिल। जाने इसे जहान,अखिल विश्व में नाम जो।। जन्मे ईश महान, ऋषि-मुनि की पावन जगह। दिए विश्व को ज्ञान,भारत वासी नेक रह।। गाओ देशी राग, जग में देश महान है। झुके न मस्तक पाग,भारत रहे दहाड़ते ।। राम-कृष्ण का देश,चिड़िया सोने की रही। ईश्वर धर नर वेश, बार-बार ले अवतरण।। गाएँ हमसब गीत, भारत का गुणगान हो। रखें राष्ट्र से प्रीत, इसका गौरव मान कर।। नरेंद्र सिंह, 08.05.2025
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
