गजल
चेहरे को तेरे कमल लिख दूं बातों को तेरी गजल लिख दूं जुल्फों को बहता पानी लिख दूं दुनिया की तुझको रानी लिख दूं कजरारी आंखों को रात लिख दूं तुझको जो भाए वो बात लिख दूं गालों को कश्मीरी सेब लिख दूं पर वादे को तेरे फरेब लिख दूं इठलाती हंसी को मैं धूप लिख दूं अप्सराओं का तुझको रूप लिख दूं गर्दन को सुराही का नाम लिख दूं इन अधरों को तेरे जाम लिख दूं दुआ में जो मांगी वो सौगात लिख दूं हाथों में तेरे अपना हाथ लिख दूं इशारों को तेरे मै प्यार लिख दूं शायरी में अपना इजहार लिख दूं 😊 अल्फ़ाज़ - ए - नीरज✍🏻
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
