पापा
आप आए याद कुछ ऐसे मानो बरसों बीत गए हो जैसे दिल मेरा बहुत रोता है हर पल आपको याद करता है राते ऐसे ही कट जाती है यादों में आपकी सो जाऊं तो ख़्वाबों में आते हो आप याद मुझे फिर भी मुझसे बातें क्यों नहीं करते पापा दूर से ही देख कर क्यों चले जाते हो आप पापा आप आए याद कुछ ऐसे मानो बरसों बीत गए हो जैसे पापा, ये दुनियां बहुत अजीब लगती है थोड़ा और सीख देके जाते कैसे संभालूं ये भार कुछ तो बता के जाते आप तो चले गए बस एक लम्हें में ही मोहलत न दी कुछ भी समझने की अब बोलो कैसे रहूं मै शांत और कैसे रखूं अपने मन को शांत आप आए याद कुछ ऐसे मानो बरसों बीत गए हो जैसे
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
