चलो फिर प्यार करते हैं ।।
मैं तेरा पहला इश्क हूं तुम्ही कहती थी भूल गई क्या ? मुझे बिना याद किए नही सोती थी भूल गई क्या ? रूठना मानना रोना मगर नहीं खोना भूल गई क्या ? अब किसको देती हो वक्त मुझे भी बताओ ना तुम वही हो या भूल गई मुझे बताओ ना अब कैसे पूछूं तेरा हाल समझ नही आता तुम्ही कहो ना था अपना कैसा नाता सुनो आओ ना एक बार बात करते हैं गलती तेरी है या मेरी माफ करते हैं अच्छा लगता था ना तुम्हे हर चीज मेरा तो कहो ना क्यों यूं ऊब गया दिल तेरा आओ ना फिर खुल कर इजहार करते हैं सुनो चलो फिर प्यार करते हैं फिर प्यार करते हैं।
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
