मै खुद खुद का गुमान हूं
मै खुद खुद का गुमान हूं मेरे मन पर बेरोजगारी का तूफान है फिर भी मै खुद खुद का गुमान हूं वफ़ादारी मेरे मन की काम से बतानी है गद्दारी मेरी समय को अपने हाल से जतानी है लगन से मजबूती रख मजबूरी अपनी मिटानी है खुशी रख इस सूरत पर नियत अपनी जतानी है मेरे मन पर बेरोजगारी का तूफान है फिर भी मै खुद खुद का गुमान हूं विश्वास मेरे मन का ना मुझसे दूर होगा बकवास सुन मै अपनों की ना तुमसे दूर होंगा मैने तुमको अपनी प्रियसी से ज्यादा माना है तेरे खिलाफ गज़ल सुन अपनी कलम तानी है मेरे मन पर बेरोजगारी का तूफान है फिर भी मै खुद खुद का गुमान हूं मै खुश हूं तेरे आलम से मुझे समय की पहचान हैं अफ़सोस है कि मै तुमसे इतना क्यू अनजान हूं मेरे मन पर बेरोजगारी का तूफान है फिर भी मै खुद खुद का गुमान हूं
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
