💐चलो स्कूल चलेंगे 💐
जिंदगी सवर जाएगी नसीब खुल जाएगी इतनी खुशी मिलेगी कि - दिल से दुःख दूर हो जाएगी आओ मिलके पढ़ेंगे चलो स्कूल चलेंगे । हर चीज़ आसान होगी मन में नई उमंग होगी हसरतें बुलंद होंगी जीवन जिने में खुशी होगी आओ मिलके पढ़ेंगे चलो स्कूल चलेंगे । इन्सानियत की इबादत से बनी है जो इमारत हरपल गूंजती है अनगिनत ख्वाहिश क्या हैं, किस लिए हैं, क्यों हैं हम इसी से विनिर्मित ये पावन रियासत जहाँ जिंदगी में जिंदगी को जिंदा करने की अकृत होती है ख्वाहिश आओ मिलके पढ़ेंगे चलो स्कूल चलेंगे । ख़ूब पढ़ेंगे, बेहतर करेंगे कुछ नया सीखेंगे, कुछ नया जानेंगे नई राह पर चल पड़ेंगे आओ मिलके पढ़ेंगे चलो स्कूल चलेंगे । न तमन्नाएं साथ देती हैं न तकदीर साथ देती है फिर भी चल पड़ेंगे मंजिल की ओर न रुके हैं, न रुकेंगे यूँ ही न हार मानेंगे अंत तक प्रयास जारी रखेंगे पाना है मंजिल को पा कर ही दम लेंगे जिंदगी की हर मुकाम को आसान बनाएंगे आओ मिलके पढ़ेंगे चलो स्कूल चलेंगे । - सुरेश चंद्र बढेई
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
