महादेव, मेरे हाथ में ज्वाइनिंग
महादेव, मेरे हाथ में ज्वाइनिंग लेटर आने तक मेरी मदद करना महादेव, मैंने अपने सपनों को आपके चरणों में रख दिया है। हर सुबह की प्रार्थना में बस एक ही आशा है — मेरी मेहनत सफल हो, और मेरे हाथ में मेरे परिश्रम का ज्वाइनिंग लेटर आ जाए। महादेव, मैंने हार मानना नहीं सीखा, मैं हर दिन फिर से उठती हूं, फिर से कोशिश करती हूं, बस आपकी कृपा का सहारा लेकर। मेरी राह में अगर कठिनाइयाँ भी आएं, तो मुझे शक्ति देना कि मैं डगमगाऊँ नहीं। जब तक मेरे हाथ में वो ज्वाइनिंग लेटर न आ जाए, तब तक मेरे हर कदम के साथ रहना और मेरी मेहनत को आशीर्वाद देना। महादेव, मेरे सपनों की रक्षा करना, मेरे विश्वास को मजबूत रखना, और एक दिन मेरे हाथ में सफलता का वह कागज़ जरूर देना।
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
