भारत
विविधता में एकता की पहचान तू धर्मों में आस्था की पहचान तू… नाम तेरा हर जगह हैं तू महान तू ही हम सबकी शान, उत्तर में तेरे हैं शीत की लहर दक्षिण में तेरे हैं ग्रीष्म की प्रहर, पूर्व में तेरे हैं हरियाली की शहर पश्चिम में तेरे हैं वीरान दोपहर, पावन हैं तेरे चारो चरन ….. ईश्वर की तू सबसे निराली देन हैं। क्या हिन्दू क्या मुस्लिम क्या सिक्ख क्या ईसाई, यहाँ सबमे इंसानियत का प्रेम हैं विविधता में एकता की पहचान तू धर्मों में आस्था की पहचान तू।। _प्रिया तिवारी (प्रियु )🇮🇳
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
