हिंदुस्तान 🇮🇳
उसके साथ हैं अल्लाह उसके,मेरे साथ हैं प्रभु श्याम वो करे इबादत,पांच बार,मैं हरदम जपूं हरि का नाम हां मान लिया की कुछ उनके,हैं पथ से अपने भटक गए, नेता नगरी के वाक जाल में बेचारे वो जकड़ गए पर अपने भी सब ठीक नही,इस बात को अब स्वीकार करो उभरो जरा इनसे अब थोड़ा,अब भविष्य का ध्यान करो गंदी राजनीति है ये सब,मंदिर मस्जिद, हिंदू मुस्लिम अल्लाह ने कभी कहा नहीं,काफिर होते हैं गैर मुस्लिम..... और मत भूलो शाहू जी को,कैसे जीनत ने दुलार दिया बना के उसको,आंख का मोती,सब कुछ उन पर वार दिया छत्रसाल की मस्तानी को,पेशवा ने जो सम्मान दिया पेशवीन न बन पाई, पर अमर प्रेम उपहार मिला। सभ्यता सनातन है भारत की,इस्लाम भी इसका पूरक है रफी कलाम और अब्दुल हमीद,ये लोग बड़े खूबसूरत हैं अफजल,कसाब,मुख्तार,अतीक जैसों की नही जरूरत है गाती शहनाज जहां भजन राम के,वो देश बड़ा खूबसूरत है। सुनो युवा जागृत हो जाओ,अब आपस में क्यों लड़ना... इस राजनीति में फसकर पत्थरबाजी क्यों करना.. क्यों राम की शोभायात्रा में में हम व्याभिचार करें..... और रमजान के पुण्य माह को ऐसे हम बदनाम करें। चलो आज एक प्रण लेते हैं,हम व्याभिचार मिटाएंगे हिंदू मुस्लिम अब होकर एक,भारत को भव्य बनाएंगे। ..................उत्पल
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
