अच्छा लगता है
रूठ जाए वो, मुझे मनाना अच्छा लगता है उसे इश्क जताना अच्छा लगता है मुझे इश्क छुपाना अच्छा लगता है अच्छा लगता है उसे बात करना मुझे बात बनाना अच्छा लगता है उसे सुनना अच्छा लगता है मुझे सुनाना अच्छा लगता है उसे अच्छा लगना अच्छा लगता है मुझे उसकी जुल्फें संवारना अच्छा लगता है उसे अच्छा लगता है हंसना मुझे चुटकुले सुनाना अच्छा लगता है मुझे अच्छा लगता है उसे यूंही देखना उसे मुझे देख कर यूं शर्माना अच्छा लगता है
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
