पर्यावरण गीत
पौधा लगाना है, हरियाली लाना है, जीव को बचाना है, अब न कोई बहाना है। पेड़ मत काटो भाई-बहना। मान लो सब मेरा ये कहना।। पेड़ मत काटो भाई- बहना। मान लो सब मेरा ये कहना।। पेड़ अगर न लगाओगे, साँस कहाँ से ले पाओगे, पर्यावरण प्रदूषित होंगे, सभी जीव मूर्छित होंगे। अभी भी मौका है भाई- बहना। मान लो सब मेरा ये कहना।। धरती पर हरियाली हो, भय की न छाया काली हो, भविष्य को संवारना है, इस संकट से उबारना है। आज ही शपथ ले लो भाई -बहना। मान लो सब मेरा ये कहना.।। अगली पीढ़ी अगर बचाना है, वंश अगर आगे बढ़ाना है, तो पेड़ पौधा ही सहारा है, अन्य न कोई अब चारा है।। गहराई से सोचो भाई बहना। मान लो सब मेरा ये कहना।। नरेंद्र सिंह, अतरी, गया
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
