प्यार की भावना कुछ इस तरह...
और फिर सिर्फ यादें बन कर रह जाती है.. कुछ बातें दिल में दफ़न रह जाती है... कुछ तकलीफ़े घुटन बन कर तड़पाती है.. कुछ रिश्ते में की गई उम्मीदें इतना सताती है... कुछ ख्वाहिशें इतना रुलाती है.. ना जाने क्यो एक इंसान के आने से जिंदगी सँवर सी जाती है ... और उसके जाते ही.. एक पल में बिखर सी जाती ... खुशियां कही गायब सी हो जाती है .. और फिर उस खुशी के वापस आने की उम्मीद दूर दूर तक नजर नहीं आती है... हर किसी की जिंदगी में ये प्यार की भावनाएं आने के बाद उसको अंदर तक तोड़ जाती हैं .. और उसके बाद फिर कहाँ किसी में खुद को संभालने की हिम्मत रह जाती है.... बीना चाहे ना जाने कैसे ये प्यार की भावनाएं आती हैं और बडें प्यार सें गलें लगा कर बरबाद करके चली जाती है...
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
