हनुमत भजन❤️
उत्कर्ष पाठक "उत्पल" (25/04/2023) धुन:: राधा की पायल छन छन बाजे 1.अंजनी लाला बड़ा बलकारी, भक्तों का ये संकट हारी सीता का पता है लगाया,राम जी के मन भाया। 2.जो भी इन में लगन लगा ले, हनुमत उसको गले लगा लें लक्ष्मण का प्राण बचाया,राम जी के मन भाया 3.सीता मैया की कृपा इसने पाई हुआ अष्ट सिद्धि नव निधि का ज्ञानी लंका को राख कर के आया,राम जी के मन भाया 4.जब विभीषण ताना मारे हनुमत छाती अपनी फाड़े राम की छवि है दिखाया,राम जी के मन भाया 5."उत्पल" तू बजरंगी को मना ले कर दे खुद को इसके हवाले ये तो जगत का रखवाला, राम जी के मन भाया।
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
