शब्द की कीमत
एक शब्द है मोहब्बत... इसे कर के देखो । तुम तड़प ना जाओ तो कहना ।। एक शब्द है मुकद्दर... इससे लड़कर देखो । तुम हार ना जाओ तो कहना ।। एक शब्द है वफा... नहीं मिलती कहीं । तुम ढूंढ पाओ तो कहना ।। एक शब्द है आँसू... दिल में छुपा कर रखो । तुम्हारी आँखों से ना निकल जाए तो कहना ।। एक शब्द है जुदाई... इसे सह कर तो देखो । तुम टूट कर बिखर ना जाओ तो कहना ।। एक शब्द है ईश्वर... इसे पुकार कर तो देखो । तुम सब कुछ पा ना लो तो कहना ।।
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
