दर्द
कहते हैं मर्द को दर्द नहीं होता पर यह किसने देखा है | मर्द अपना दर्द बयाँ नहीं करता, यही होता है | बच्चा महंगे खिलौने की जिद करता है, औकात न होने पर भी खरीद देता है | फिर वह महीने पर ओवर टाइम करता है | घर में कोई बीमार पड़ता है, मर्द अंदर अंदर रोता है | पर उपर से सबको ' कुछ नहीं होगा ' समझाता है, सामान्य रहने की कोशिश करता है | बेटी की विदाई में पिता का कलेजा मुख को आ जाता है | पर बेटी अपने घर जा रही है, कहकर माँ को समझाता है | बेटा दूर पढ़ने जाता, पापा का दिल रोता है | पर अपने आँसुओं को छिपा ' मन लगाकर पढ़ना ' बेटे से कहता है | दिन रात मेहनत करता है, सबकी जरूरत पूरी करता है, खुद दो जोड़ी कपड़े में ही काम चला लेता है | पति जब चला जाये, पत्नी दहाड़ मार कर रोती है | पत्नी जब चली जाये, पति दिन भर शांत रहता है रात भर रोता है, तकिये भिगोता है |
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
