सदा याद रखना
मोहब्बत का सफर आसान नहीं, जीवन की राह में कहीं। जीवन बनेगा खुशगँवार, या रह जायेगा नागवार। तुम मेरे कितने दिल के करीब हो, तुम मेरे दिल के रहनुमा हो। वह खुशहाल पल के लम्हे याद है मुझे, वह जीवन के सुकून पल की तलाश है मुझे। वह मिले हम राहो में चले थे साथ-साथ। वह राहो में बंधन का था जब हाथ। वह कुछ जीवन के साथ की कहानी, वह खुशहाल पल की प्यार की वाणी। उन राहों में मिले मुझे अनमोल पल, जीवन के दर्पण में तू साथ चल। अनमोल पल में जो बिखेरे है फूल, जीवन तेरे संग नहीं है शूल। मेरी सांसों की सरगम तुम हो, प्रकाशित मेरा जीवन हो। इन हाथों की लकीर हो मेरे जीवन की, मेरे जीवन की सरगम के राह की। खुशियाँ मेरे दामन में भर गया, वह जीवन सौंदर्य से भर गया। वह यादगार जीवन के पल, वह खुशनुमा लम्हा और फल। खुशबू की राह पर सजा मेरा जीवन, सज गया मेरे जीवन का बहारों का उपवन। वह यादगार जीवन के तुम पल बने थे सभी, वह खुशनुमा लम्हा ले गये संग अभी। तेरी यादों को भूलना आसान नहीं है , जिंदगी नाम कभी खुशी और कभी अश्क है। सदा याद रखना वह राह का इन्तजार, जो बने जीवन में है खुशहाल इकरार।
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
