हार मेरी जीत तुम्हारी
तुम्हारी सारी शर्ते मानकर मुस्कुराते हुए उनके बीच में से ऐसा सुनहरा रास्ता निकाल दिखाऊंगी जो सीधा हमारे सपनो के घर पर आ रुकेगा। तुम एक मौका दो चुटकियों में यह विचारो की बनाई गई दूरियां गायब कर दूंगी। मालूम है मुझे की हम दोनो ही अपनी अपनी लड़ाई लड़के थक गए पर भरोसा इस बात का भी है की इस टूटे हुए शरीर में अब भी इतना दम है की मन में बसी खुशी को असलियत में उतार सके।
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
