द्वारकाधीश....
हे द्वारकाधीश... अब और नहीं भटकना मुझे… न जंगलों में, न किताबों में, न भीड़ में, न तन्हाई में, तू ही मेरा धैर्य है, तू ही मेरा विश्वास, अब समाप्त कर दे ये सारी तलाश। मैं तेरी वही गोपी हूँ, जिसके आँसू तेरे नाम की पूजा हैं, जिसके विरह में हर रात, तेरी बाँसुरी की प्रतिध्वनि ढूँढा करती है। धन्यवाद, हे द्वारकाधीश, जो मेरी चुप्पियों को भी तूने सुन लिया। हर टूटी पुकार, हर भीगी नज़र, सबमें तन्हाई को कथा कर दिया। धन्यवाद उस क्षण के लिए, जब तूने मुझे अपने पास बुलाया। मुझे फिर से जिया, मुझे फिर से अपनाया, मेरे सूने जीवन को दिव्य स्वरूप बनाया। अब जीवन का हर क्षण तुझे अर्पण है, हर साँस, हर आंसू, हर भाव तेरा है। मैं तुझमें लीन हूँ, तू मुझमें समाया है, धन्यवाद प्रभु — तू ही मेरा साया है।
