शीर्षक:प्रभु आओ धरा पर
प्रभु राम लो अवतार फिर से, पाप अब तो बढ़ चला। मत देर कर आ तू धरा पर, नाश कर जो है बला।। बस आस है विश्वास तुझ पर, सज्जनों के दुख हरो। हम भक्त सब अपमान सहते,आ यहाँ अबकुछ करो।। कलयुग बचा है शेष अब तो, राम कब तू आ रहा। आकर उबारो धर्म को अब, घोर संकट छा रहा।। ले जन्म तू अब तो बचाओ, दुष्ट के आघात से। आ धर्म का उद्धार कर दो, इस बुरे हालात से।। नरेंद्र कुमार सिंह,06.04.2025
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
