देशभक्ति खो गई
पुलवामा, पहलगाम मे हुए हमले केवल हमले रह गए, जो जवान हुए शहीद जान गवाई जिन बेकसूरों ने, वो चंद नाम रह गए || सरकार के किये वादे, केवल वादे रह गए देशभक्तो की देश भक्ति , बेकर रह गई || भारत - पाकिस्तान के हुए मैच का कोई विरोध ना कर सका , कोई किसी को गद्दार ना कह सका अंधभक्तो की मिलेगी गलिया लिखने वालो को , पर कोई सरकार से सवाल ना कर सका || जल को रोक देने की बात की गई , कलाकारों की कलाकारी बेचने से रोकने की बात की गयी , हमले मे जान खो दी जिन्होंने उन्हे मुआवजे देने की बात हुई , आज वो सब बस बात रह गई उनकी कहानी एक किस्सा रह गई वो बस इतिहास का एक हिस्सा रह गई || देखने वालो ने भी देखा मैच बड़े मजे से किसी को वो हमला याद ना रहा , चारधाम यात्रा रोकी गई पाकिस्तानी हिंदुओ की पर अफसोस , भारत और पाकिस्तान का मैच ना रुका || ये कैसी देश भक्ति है हमारे देश की कुछ महीनों तक भी किसी को कुछ याद ना रहा || # स्वर्णाक्षी सिंह
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
