आजमाए मुझे
अगर यकीं नही आता तो आजमाए मुझे, वो आईना है तो आईना दिखाये मुझे। अजब चिराग हु दिन रात जलता रहता हु, मै थक गया हु , हवा से कहो बुझाए मुझे। मै जिस की आँख का आँसू था उसने कद्र न की, बिखर गया हु, तो अब रेत से उठाओ मुझे। बहुत दिनों से मै इन पत्थरों मे पत्थर हु, कोई तो आये ,जरा देर को रुलाये मुझे। मै चाहता हु की तुम ही मुझे इजाजत दो, तुम्हारी तरह कोई गले लगाए मुझे।
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
