🌟 लोग क्या कहेंगे 🌟
लोग क्या कहेंगे, ये सोचकर मत रुक जाना, अपने ख्वाबों का सफर कहीं बीच में न छोड़ जाना। कभी ताने मिलेंगे, कभी हंसी उड़ाई जाएगी, पर तेरी मेहनत ही तेरी पहचान बन जाएगी। ज़िंदगी तो तुझे हर मोड़ पर आज़माएगी, तेरी हिम्मत ही तुझे मंज़िल तक ले जाएगी। लोगों की बातों को हवा में उड़ाना सीख ले, अपने सपनों को खुलकर सजाना सीख ले। क्योंकि अंत में वही याद रखेगा जमाना, जो तू चाहता था इन्हें दिखलाना । - हिमांशु
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
