एक ही नाम जय श्री राम
समस्त लोकों में, गूँज रहा एक नाम है; जो जय श्री राम है, जय श्री राम है। भव्य राम मन्दिर का, हो चुका निर्माण; जो 500 वर्षों से अभिशप्त था स्थान । आज चौड़ी हुई है,सनातनियों की छाती; जब हमने प्राप्त की, अपनी खोई थाती। धामों में श्रेष्ठ आज,वह अयोध्याधाम है ; जिस नगरी में, रामलला बिराजमान हैं। अयोध्या सनातन,शक्ति का केंद्र विंदु है; आज गौरवान्वित, सभी सनातनी हिन्दू हैं। नरेंद्र सिंह 02.01.2024
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
