माँ
इक माँ है जिससे मोह मिले ममता की मधुर फुहार मिले । इक माँ है जिसके आँचल में सुख की बसंत बहार मिले । वो रूठे तो ऐसा लगता जैसे जीवन रूठ गया , इक माँ है जिसको देखूँ तो , मुझको जीने का सार मिले ।
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
