अच्छा है!
अब खुद को हारा हुआ घोषित कर ही दिया जाए तो अच्छा है, अब खुद को बेहिसाब आवारा कर ही लिया जाए तो अच्छा है, बहुत थक गए हैं तुम्हारे पीछे चलते चलते इंतजार में, अब यार तुमसे किनारा कर ही लिया जाए तो अच्छा है। अब कोई हंसी ख्वाब ना ही देखा जाए तो अच्छा है, अब खुद का समय और ना ही खराब किया जाए तो अच्छा है, अब तक बहुत दे चुका हूं तुम्हारे बेहिसाब प्रश्नों के उत्तर, अब कोई और सवाल जवाब ना ही किया जाए तो अच्छा है। अब ढाई अक्षर प्रेम के और ना ही पढ़ा जाए तो अच्छा है, दिल के सांचे पर और कोई रूप ना ही गढ़ा जाए तो अच्छा है, मोहब्बत में अब तक बहुत महंगी कीमत चुकाई है, अब यार इस लफड़े में ना ही पड़ा जाए तो अच्छा है। अब तुम्हें अपना प्यार और ना ही जताया जाए तो अच्छा है, गिल शिकवों में वक्त और ना ही बिताया जाए तो अच्छा है, तुम्हें छोड़ जिंदगी के और भी पन्ने पढ़े जाना बहुत जरूरी है, अब केवल तुम पर ही सब कुछ ना ही लुटाया जाए तो अच्छा है। भूल कर तुम्हें अब एक नया मोड़ ले ही लिया जाए तो अच्छा है, पुरानी उम्मीदों को अब बीच रस्ते में छोड़ ही दिया जाए तो अच्छा है, पल भर के जीवन में और भी चेहरे और भी जिम्मेदारियां हैं, मंत्रों की गांठ पर कोई रिश्ता नया जोड़ ही लिया जाए तो अच्छा है। - संतोष यादव। (09:20 hrs : 01.05.2025)
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
