मेरी मां
आज एक कहानी लिखती हूं, जिसेमें में अपनी जुबानी लिखती हूं। आज बात करूंगी उस शख्स की जो दुनिया में सबसे अलग किरदार निभाती है। जो न कभी अपना दर्द बताती है सारी बात छुपाती है हाथ जल जाए तो रो भी नहीं पाती हैं, फिर भी सबके लिए खाना बनाती हैं। सारा दिन काम करके, एक लफ्ज न हमसे कह पाती है जब चोट लगे हमे, तो अपनी नींद भूल जाती है अपनी नींद उड़ाकर वो हमें सुलाती हैं, जो कभी अपनी चोट देखकर न रोती वो बचचे की चोट देखकर रो जाती है। कितना बड़ा दिल है उसका सबको यह दिखलाती हैं अपना दर्द बताती नहीं सारी बात छुपाती हैं वो शक्श ओर कोई नहीं, हमारी मां कहलाती है अपना दर्द बताती नहीं सारी बात छुपाती है। love you mumma ❤️ by Yashika
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
