विश्वगुरु बनने की दौड़
बधाई हो दोस्तों हमारा देश विश्वगुरु बनने की ओर आगे बढ़ रहा है🫣 विश्वगुरु प्रदूषण में ! आइए इसके फायदे देखते हैं 1 दुनिया के 100 प्रदूषण मौतों में से 26 लोग भारत से आते है 2 pm2.5 के कारण 2019 में 17 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई 3 मृत्यु दर प्रतिदिन 1.4% , वार्षिक 8.6% हो गई है, 2010 के मुकाबले प्रदूषण संबंधी मृत्यु आज आज 38% बढ़ गई है 4 एक और मजे की बात भारत का हर व्यक्ति मुफ्त में स्मोकिंग कर सकता है, जी हां भारत की हवा में सांस लेना 8 से 10 सिगरेट पीने के बराबर है अभी रुकिए अभी हम हिंदू राष्ट्र बनने की ओर भी अग्रसर है 🫡 5 भारत में कोयला, पेटोलियम,तरल गैस से होने वाले मौतें 752000 है यानी सभी मौतों का 44% सिर्फ इनसे होता है 6 लेकिन आज भी बिजली का 74% हिस्सा कोयला से बनता है। wow 7 पेट्रोल, डीजल गाड़ी के धुएं से करीब 269000 लोगों की मौत होती है सलाना और रुकिए अखंड भारत भी बनता देख लीजिए🥱 8 वायु प्रदूषण के कारण प्रतिदिन 5 साल से कम उम्र के 464 बच्चों की मौत होती हैं बस थोड़ा सा और हमें सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भी बनना है🥹 9 Air pollution से समय से पहले होने वाली मौतों से GDP में 1.4% की गिरावट यानि लगभग 2.6 लाख करोड़ का आर्थिक घाटा धन्यवाद
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
