क्या लिखूं ?
मन करता है कुछ लिखूं पर क्या लिखूं...? अपने हालात लिखूं, जज़्बात लिखूं या मन में उठते हुऐ सवालात लिखूं। अतीत के पन्नों को पलटते हुए भविष्य की किताब लिखूं, या आदर्श से टकराता हुआ यथार्थ लिखूं , स्वार्थ से लड़ता हुआ परमार्थ लिखूं। पर क्या लिखूं...? इहलौकिक लिखूं या जगत के पार, सीमित ज्ञान से कैसे लिखूं अपार ? मन की कुंठा लिखूं या लिखूं द्वंद्व विचार... मन करता है कुछ लिखूं पर क्या लिखूं.....? उत्कर्ष कश्यप
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
