कंधों को मज़बूत
अपनी ज़िम्मेदारियों से भाग मत, अपने कंधों को मज़बूत कर। क्यों ढूंढ रहा है छोटा रास्ता तू? ख़ुद की मेहनत पर भरोसा रख। दोष दे रहा है अपनी क़िस्मत को, आज मिली खुशियों का हिसाब तो कर। मांगता रहता है सारी ख़्वाहिशें, अब सब्र रख और ख़ुद को आज़ाद कर। ये ज़िंदगी तेरी है, फिर रूठा क्यों है? सबको हक़ दिया, मगर ख़ुद को आख़िर में क्यों रखा है? दूसरों की लड़ाई में अंत तक खड़ा रहा, तो फिर अपने संघर्ष में तन्हा क्यों है?
