पूछो तो सही
✍️ ईश्वर ढकाल कभी पूछो तो कहूँ क्या हो तुम, मेरी धड़कनों में छुपा कोई राज़ हो तुम... थके हुए दिल की आख़िरी आवाज़ हो तुम, हर टूटते लम्हे में जीने का अंदाज़ हो तुम। कभी पूछो तो कहूँ क्या हो तुम, मेरी सुबह की पहली दुआ हो तुम, रातों की बेचैनी में आती वो हवा हो तुम, मुस्कान के पीछे छुपी हर वजह हो तुम। कभी पूछो तो कहूँ क्या हो तुम, नज़रें झुका कर दिल को संभालना हो तुम, खोकर भी जिसे पाना चाहूँ वो ख्वाब हो तुम, और यूँ ही बेवजह हर पल याद हो तुम। कभी पूछो तो कहूँ क्या हो तुम... बस इतना कि, मेरी अधूरी सी ज़िंदगी का वाब हो तुम
