धरा बचाओ
(मापनी= 2212-2212-2, 212-2212) वट आम्र पीपल नीम जो है, अब सभी संभालना। सोओ नहीं अब जाग जाओ, पेड़ को है पालना।। अति ताप अब बढ़ने लगा है, सृष्टि अब कैसे सहे। पग-पग हरा मधुवन रहे अब, ताकि ये जीक्न रहे।। धरणी लगी अब खूब तपने, सन्निकट विपदा खड़ी। ये आफतें चेता रही है, आ रही संकट घड़ी।। हे नर बनो मत काल अपना, वृक्ष अब मत काटना। चहुँ ओर हरियाली सघन हो, भूमिधर भी पाटना।। नरेन्द्र सिंह, गया
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
