तेरा मेरे लिए होना
तेरी सांसों की धड़कन में मुझे इस कदर खोना है। जिस तरह लोहे पर जर का होना है। खुदा से आज तक मैंने मांगा नहीं है कुछ। खुदा गर ख्वाहिशें पूछे मुझे बस तेरा होना है। तेरी सांसों की धड़कन में मुझे इस कदर खोना है। जिस तरह लोहे पर जर का होना है। हवाएं रोज तेरे होने का एहसास लाती है। तेरी रूह को मेरी धड़कन के पास लाती है। तुझमें रहने लगा हूँ । ऐसे जैसे मछली का पानी में होना है। तेरी सांसों की धड़कन में मुझे इस कदर खोना है। जिस तरह लोहे पर जर का होना है।
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
