🌺🌺
कर मेहनत सफलता जरूर मिलेगी महकेगी बगिया मेहनत की कलियां जरूर खिलेंगी । मन को एकाग्र रख ,आराध्य पर विश्वास रख पग पग बढ़ता चल,धैर्य को साथ रख टूट जाता अंतर्मन असफलता को देखकर मां पिता के निरंतर अथक प्रयास पर फिर कह देता मन बस तू चलता चल कहीं तो सफलता जरूर मिलेगी छुएंगे एक दिन आसमां संसार देखेगा भर के उड़ान गगन में,और इस मन में एक दिन सफलता की ज्योति जगेगी भयभीत हो न कभी असफलता को देखकर एक दिन दूरियां इससे जरूर बनेंगी कर मेहनत सफलता जरूर मिलेगी कर दृढ़ मनोबल और चल पल पल रात दिन क्षण क्षण ,करता यह प्रण चल हार जाएगी असफलता सफलता की जीत मिलेगी कर मेहनत सफलता जरूर मिलेगी।
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
