एक शाम की चाय
एक शाम की चाय , जो कुछ उम्मीदों वाली हो जो रईसों की dictionary में "unhygienic" कहलाती हो , जो बीते हुए कल की कुछ यादें सजा दे , जो थके हारे इस मन को एक बार फिर से जगा दे , जो तपती दोपहर में, ठंडी तालाब सा हो जो इस मन के किसी कोने में सजे ख्वाब सा हो जो फूलों की तलाश में मिले बाग सा हो , जो गायकों की वाणी में छुपा राग सा हो । ... किसी सड़क किनारे जहां महफिल की शाम हो, कहीं दूर से आ रहे यारो का सैलाब हो ओर बगल में उमड़ रही उस की पुकार हो , जिसे पीने के खातिर मचल रही दिल में उबाल में हो ।। जिसकी पहली घोट में मन यूं समा जाए की व्यर्थ चिंतन ओर व्यथा कहीं दूर चल जाए फिर गरज रहे इन बादलों की कृपा से जो , इस शाम की शान में चार चांद लग जाए ।। जो धूल जमे कुछ यादों की रुख में ढाल दे , ओर वर्तमान में बैठे मन को कहीं में अतीत में वार दे , एक शाम की चाय , जो उम्मीद वाली हो , जो रईसों की " dictionary " में " unhygienic" कहलाती हो ।।।।
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
