एहसास...
हर समय तुम्हारा एहसास होता है मानो तुम हो मेरे सबसे पास क्या ये वही है ;वो एहसास जिसमें हर समय तुम्हें सोचने का मन होता है। तुम्हारा नाम चेहरे पर मुस्कान ले आता है उफ़, तुम और तुम्हारा ये एहसास तुम कब बन गए इतने ख़ास पता है तुमने कुछ इस तरह से जगह बना ली है कि कोई और दिल में जगह बना ही नहीं पाता है। हर समय तुम्हारे ही ख्यालों से भरा रहता है ये दिल कभी तो ख्याल से निकल और मुझसे मिल। तुम्हारी खुशबू महसूस करती हूँ हर पल हर लम्हें में क्या कोई कमी है मुझ में फ़िर इज़हार करने में क्यों डरती हूँ। हाय... ये एहसास तुम हो मेरी साँसों में मेरी दिल की हर धड़कनों में बस अब तुमसे मिलने की है प्यास। किसी दिन तो ख्यालों से उतर के सामने आओ इतना न मेरे दिल को मचलाओ कभी तो सामने आओ, कभी तो सामने आओ। ❤️❤️❤️❤️❤️ #❤️Sachtz 😇
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
