कभी लगता है !
कभी लगता है वो मात्र एक ख्वाब है, कभी लगता है वो मेरे हर सवाल का जवाब है । कभी लगता है की उसे आने में विलंब हो जाएगा, कभी लगता है ये क्षण बीतते ही उससे मिलन हो जाएगा ।। कभी लगता है वो पीछे से पुकार रही है , कभी लगता है वो सामने से मेरी हर विनती नकार रही है । कभी लगता है वो हर परिस्थिति में मुस्कुरा रही है, कभी लगता है वो अंदर से बस रोए ही जा रही है ।। कभी लगता है वो आज दिल की बात बोल पाएगी, कभी लगता है की वो शायद मिलने भी नहीं आ पाएगी । कभी लगता है की बस लगता ही रह जाएगा, और समय हमेशा की तरह फिर बीत जाएगा ।।
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
