जिन्दा हों?
जिन्दा हो तो भुला दो उन बेगैरत लोगो को, जिन्दा हो तो मिटा दो उनके नामो निशान को । जिन्दा हो तो 'तडाक' दे मारो उनके हर याद को, जिन्दा हो तो फिसलने दो, रोने दो, मत सुनो उनके किसी भी फ़रियाद को। कलंकित सपने है वो, "सुनो" अब मान लो की अपने नही है वो, जाया मत करो अपना इश्क़ जो इस शोर मे अब गया हो खो । जिन्दा हो तो जीयो, उनके बिना ही जिन्हे अब फर्क नही तुम्हारे मौत से भी। जिन्दा हो तो इश्क़ करो हर उस प्यारी चीज से जो तुम्हारे राह मे आये। दो पल मे बीत जायेगी तुम्हारी ये 'लंबी' जिंदगी, कैसे? जैसे तुम्हे भुला दिया उसने जिसे तुम मान बैठे थे अपनी बंदगी । अरे! चलो उठो और इश्क करो दुबारा, हर बार जब जब कोई तोड़े दिल तुम्हारा। माफ कर दो वो भी तो नादान इंसान है, है न? मौका दो उन सबको जो तुम्हारे अपने बनने को तैयार बैठे है, अच्छा, तो तुम्हे डर लगता है दिल के टूट जाने से, पर तुम्हारा दिल? वो तो बेखौफ है फिर से दिल लगाने मे ||
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
