पहलगाम हत्याकांड
भाषा पर हम बटते रहे आपसी बैर हम करते रहे हिंदी, तमिल, मराठा, कन्नड़ आपस मे ही लड़ते रहे पर उसको इससे मतलब न था सारा गोली धर्म के नाम था गोली मे क्या नाम लिखा था तमिल का था या हिंदी के नाम था मरने वाले किस भाषा के इससे उसको क्या मतलब था मिलके रहो तो ये होना न था सारा गोली धर्म के नाम था कर्म फल गर सच होता है भुगतान उसे भी करना होगा जिन लोगों ने साथ दिया है उसे अपनों को खोना होगा साथ आतंकी का देना न था सारा गोली धर्म के नाम था गर लोग वहा के साथ नहीं है हतियार वहा पर आया कैसे सारे लोग कहाँ रुके खबर वहाँ तक पहुंचा कैसे बिना मदद का ये होना न था सारा गोली धर्म के नाम था कवि - राहुल पाल
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
