ये वायरस आया है
सूना हो गया गांव का मंजर सब लोगों पर भय सा छाया है शहरों का भी चैन लुट गया जब से ये वायरस आया है वुहान शहर से निकला ये वायरस जिसने हर शहरों पर पांव जमाया है इंग्लैंड हो या हो अमेरिका इसने लाशों पर लाश गिराया है जापान शहर भी भयभीत हुआ रूस ने भी सतर्कता बढ़ाया है हर देशों का हाल बेहाल जब इसने अपना जाल फैलाया है पटी धरा लाशों से हर मानव मन में घबराया है भीड़ भाड़ से बना कर दूरी जन जन को संदेशा पहुंचाया है सतीश भ्रमर क्रमशः
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
